पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वत्स कॉलोनी में कलश यात्रा के बाद किया जागरण

वत्स कॉलोनी में कलश यात्रा के बाद किया जागरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़. वत्स कॉलोनी में गुरुकुल की कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराते आयोजक।

भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़

लाइनपार क्षेत्र की वत्स काॅलोनी में जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ कन्या गुरूकुल की 51 कन्याओं को प्रसाद ग्रहण करवाकर शुरू किया गया। रविवार को भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ वत्स काॅलोनी से नाहरा नाहरी रोड पर फ्लाईओवर के साथ सटे गुडग़ाव की ललता मसानी चौगान माता मंदिर तक कलश व शोभा यात्रा भी निकाली गई। माता रानी की पूजा-अर्चना की गई। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश जून अौर पूर्व नप प्रधान रवि खत्री ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारें को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान रामकिशन, राजबीर, राजेश मोखरा, विनोद, राजेश, रामेश्वर, मुकेश, प्रीति, जगदीश, मनोहर, सुरजनभान, नसीब, कुलदीप, करतार, नरेश, कृष्ण, प्रकाश, सोनू, पंकज, टोनी, सत्यवती, कमलेश, प्रोमिला, सरोज आिद रहे।

खबरें और भी हैं...