शहर के नया गांव रोड स्थित गो एवं वन्य जीव उपचार केन्द्र में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ को विधिवत रूप से प. अमित मिश्रा ने संपन्न करवाया। हवन यज्ञ के पश्चात उपस्थित गोसेवको को अपने संबोधन में सुनील ने कहा कि बहादुरगढ़ व आसपास के सभी गांवों के बेसहारा गोवंश एवं अन्य सभी प्रकार के बेसहारा जीवों का उपचार करके एक अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। गोधन सेवा समिति अध्यक्ष रमेश राठी ने कहा कि जीवसेवा के इस पुण्य कार्य में समिति को सभी क्षेत्रवासियों का पूरा सहयोग मिला है। राठी ने कहा कि समिति अब जाखौदा में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ पशु अस्पताल बना रही है। इस अवसर पर गोधन सेवा समिति के रमेश राठी, सुदामा तायल, संदीप आर्य, सुशील राठी, बिजेंद्र राठी, कृष्ण चावला, हरिकिशन मंगले, सोनू बंसल, राजेन्द्र जांगड़ा, अमित आर्य, सुनील छिल्लर सहित अनेक गोसेवक उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों को यज्ञ का
महत्व बताया
बादली | गुभाणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सभा हुई। इसका शुभारंभ स्कूल प्राचार्या शांति देवी ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र आर्य के नेतृत्व में ओमवीर शास्त्री ने यज्ञ का आयोजन किया। स्कूली बच्चों को यज्ञ के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी मनोज आर्य ने बहुत ही रोचक शैली में वैदिक विचारों का अध्ययन होगा गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं और अध्यापक-अध्यापिकाओं ने गीत को बहुत ही ध्यान पूर्वक सुना। श्रीओम आर्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए। इससे बच्चों और बड़ों में सद्भावना का विकास होता है।