बहादुरगढ़ में हुई 18वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के खिलाड़ी छाए रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में लड़कों में विशाल चतुर्भुज और लड़कियों में रमणीक ने बाजी मारी। जूनियर में कोमल और अनुज रानी ने बाजी मारी। शहर के बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को हुई प्रतियोगिता में जिले के सात स्कूलों और अकादमियों के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। निदेशक प्रवीन छिल्लर, प्राचार्य पूनम चौधरी और अतिथि प्रदीप राठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। देर रात तक चली प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सब जूनियर वर्ग में लड़कों में महेश, साहिल, शुभ, ध्रुव, दक्ष, सन्नी राठी, जतिन जून, हार्दिक, हैप्पी, यश, कुश्मन, अंकित ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि लड़कियों में रितिका, तानिया, मुस्कान, कल्पना, कनिष्का, वानी, दीया, एंजल, पायल, श्रुति व दिशो ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
विजेता पुरस्कृत
कैडेट वर्ग के लड़कों में आर्यन, साहिल, विशाल, सुशांत, अक्षित, दिनेश, सार्थक, चिराग, हर्षांक और देव स्वर्ण पदक विजेता रहे। दिशा, चहेती, हीना, दीया, प्रीति, रिद्धी, माही, चंचल, अंजलि ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। नन्हे खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे। जूनियर में अनुज, राहुल, मंदीप, प्रदीप, गोविंद, रेहान प्रियांशु, सक्षम, कोमल, प्रिया, शिवानी, करीना, एकता, नेहा और प्रकृति ने स्वर्ण पदक हासिल किए। लड़कों और लड़कियों के सीनियर वर्ग में जबरदस्त मुकाबले हुए। सीनियर में विशाल चतुर्भुज, अजय कुमार, संदीप, मंजीत, सचिन, सक्षम, ने स्वर्ण पदक पाए। लड़कियों में रमणीक, किरण, सोनिया, प्रिया आदि स्वर्ण पदक विजेता रहीं। अतिथि प्रदीप राठी और आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर तकनीकी निदेश सुरेन कुमार और भूप सिंह आदि उपस्थित रहे।