पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विभाग की नर्सरी से नहीं निकलवाया माइनर का पानी, अधिकारी करते रहे पंप सेट का इंतजार

वन विभाग की नर्सरी से नहीं निकलवाया माइनर का पानी, अधिकारी करते रहे पंप सेट का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़. नर्सरी से पानी निकालने का इंतज़ार करते वन विभाग के कर्मचारी।

नर्सरी से पानी निकालने के आदेश दिए हैं। जल्द ही पूरा पानी निकाल दिया जाएगा। वहीं माइनर फिर से नहीं टूटे इसके लिए भी प्रयास तेज कर दिए हैं। जगनिवास, एसडीएम

बार-बार माइनर टूटने से परेशान वन विभाग सांखौल नर्सरी को करेगा शिफ्ट

झज्जर | बहादुरगढ़ के सांखौल में माइनर टूटने से वन विभाग की नर्सरी जलमग्न हो गई है। इससे करीब 6 लाख रुपए के एक लाख 10 हजार 500 पौधे के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बार-बार माइनर टूटने की शिकायत को देखते हुए वन विभाग चिंतित है। अब अधिकारियों ने सांखौल नर्सरी को सुरक्षित दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। ताकि यह समस्या फिर न हो। वन विभाग के अनुसार बार-बार माइनर टूटने की समस्या का अध्ययन करने के लिए एक टीम गठित की जाएगी। बहादुरगढ़-रोहतक रोड के सांखौल में बहादुरगढ़ में एक मात्र नर्सरी है। इस नर्सरी में मौजूदा समय में करीब एक लाख 10 हजार 500 पौधे हैं, जो कि दो दिन पूर्व यहां पास से गुजर रही माइनर के टूटने से पूरी नर्सरी में करीब 4 फीट पानी भर गया है। मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों ने नर्सरी से पानी निकालने के लिए झज्जर से पंप सेट भेजे हैं। नर्सरी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यदि दो दिन पानी नहीं निकला तो छोटे पौधे को नुकसान हो सकता है। वन विभाग के डीएफओ सुंदरलाल ने बताया कि नर्सरी में बिना बाढ़ के जलभराव होना चिंता की बात है। जो बड़े पौधे हैं उनके लिए समस्या नहीं है, लेकिन पानी में रहने से सभी पौधे नष्ट हो सकते हैं। पानी निकासी के लिए पंप की व्यवस्था की है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि माइनर टूटने की शिकायत कब-कब रही है। यदि फिर भी माइनर टूट सकती है, तब इसको किसी दूसरे स्थान पर समय रहते ही शिफ्ट किया जाएगा।

माइनर टूटने की समस्या का अध्ययन करने के लिए गठित की जाएगी टीम

खबरें और भी हैं...