पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाबोदा खुर्द में रक्तदान शिविर आज

डाबोदा खुर्द में रक्तदान शिविर आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | ब्रह्मशक्ति संजीवनी की ओर से शनिवार 19 मई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक डाबोदा खुर्द के ग्राम भारती मिडिल स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। मैनेजर विक्की शर्मा ने बताया कि शिविर में स्टेट आॅडिट एडवाइजरी बोर्ड कैग भारत सरकार एवं हरियाणा बाल सरंक्षण आयोग के सदस्य बाल कृष्ण गोयल मुख्यातिथि होंगे। शर्मा ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 वर्ष हो वह रक्तदान कर सकता है। हर तीन माह के अंतराल में रक्तदान किया जा सकता है। एक रक्तदाता तीन लोगों का अनमोल जीवन बचाता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों और युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि जरूरतमंदों का अनमोल जीवन बचाने के लिए रक्तदान जरूर करें।

खबरें और भी हैं...