पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम की निकाली शोभायात्रा

भगवान परशुराम की निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में ब्राह्मण समाज ने शोभायात्रा निकाली। भंडारे के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। शहर के परशुराम मंदिर प्रांगण से विधायक नरेश कौशिक ने भगवान परशुराम ध्वजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। इससे पहले विधायक के साथ समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर युवाओं का दल फारसों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुआ, जो धार्मिक गीतों और भक्ति के जयनारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। इस मौके पर विधायक कौशिक ने शोभायात्रा के शुभारंभ करने से पूर्व समाज के लोगों को भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने जीवन में सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया है उसी का अनुसरण सभी को करना चाहिए। उन्होंने संत महात्माओं के दिखाए मार्ग को अपनाते हुए नेक नीयत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय भूमिका निभाने वाले लोगों को भगवान परशुराम के चित्र भेंटकर सम्मानित भी किया।

शहर के विभिन्न मार्गों पर गूंजे जयकारे
शोभायात्रा सब्जी मंजी भगवान परशुराम मंदिर से चलकर मांडोठी बाजार मेन बाजार से होकर शहर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शहर में शोभायात्रा के स्वागत के लिए स्वागत द्वार लगाए गए थे। व्यापारियों और काॅलोनियों वासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर समाज के धर्मेंद्र वत्स, पुरुषोत्तम वत्स, ब्लाॅक समिति चेयरमैन युद्धवीर भारद्वाज, राहुल मुदगिल, रामअवतार कौशिक, जितेंद्र, तोताराम शर्मा सहित अन्य समाज के हजारों लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...