भगवान परशुराम जयंती पर हवन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम 18 को
बहादुरगढ़ | शहर के दयानंद नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में 18 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। ब्राह्मण सभा बहादुरगढ़ के प्रधान पंडित तोताराम ने बताया कि सुबह 9 बजे मंदिर में हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। हवन-यज्ञ में सभा के सदस्य और समाज के लोग आहुति डालकर भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। पंडित तोताराम ने बताया कि 15 अप्रैल से सभा की सदस्यता लेने के लिए समाज का कोई भी व्यक्ति सभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम व मेन बाजार के सुभाष चौक पर संतराम वत्स से सदस्यता फार्म भरकर सभा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। 18 अप्रैल को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभा के उपप्रधान केके कौशिक, धर्मेंद्र, महामंत्री हरिनिवास शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम, संतराम वत्स, नरेंद्र मुदगिल, भीमसेन शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई है।