पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकासात्मक परिवर्तन में आगे बढ़ रहा बहादुरगढ़: विधायक कौशिक

विकासात्मक परिवर्तन में आगे बढ़ रहा बहादुरगढ़: विधायक कौशिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ | विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ शहर में जाम की समस्या का स्थाई समाधान निकालते हुए उत्तरी बाईपास निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वे शहर के रेस्ट हाउस सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव मांडौठी को महाग्राम योजना में शामिल किया है, जिसमें 10 करोड़ रुपए से गांव में विकासात्मक बदलाव नजर आएगा। गांव लडरावन, कानौंदा, बामनौली, कसार व आसौदा सिवान को छोटूराम ग्राम उदय योजना में शामिल किया है। प्रत्येक गांव में एक करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर के सेक्टर की सड़कों के सुधारीकरण के लिए 14 करोड़ रुपए मंजूर हो चुके है। इस मौके पर महेश कुमार, राजपाल शर्मा, धर्मवीर वर्मा, अशोक गुप्ता, कैप्टन राम सिंह दलाल, कैप्टन बलवान खत्री आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...