नन्ही आर्या ने नेशनल योगासन में जीता रजत पदक
शहर की छोटी सी बेटी आर्या यादव 5 से 9 साल आयु वर्ग में नेशनल योगासन चैंपियनशिप में छाई रही। आर्या यादव ने नेशनल योगासन चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल करते रजत पदक जीता है। आयोजकों ने विजेता आर्या को पदक व ट्राफी व प्रशिस्त पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आर्या के पिता संजीव यादव ने बताया कि दिल्ली में 12 अप्रैल को आयोजित 15वें नेशनल योगासन एंड इंटरनेशनल सलेक्शन 2018 प्रतियोगिता में भाग लेते शहर के मांडोठी बाजार के साथ सटे गऊगोरा काॅलोनी की आर्या यादव ने रजत पदक जीता। उसका चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। आर्या यादव इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर बहादुरगढ़ शहर का नाम रोशन किया है। वह पीडीएम स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा है। मां भारती योग केंद्र में योग गुरू ऋषभ शर्मा से योगा का प्रशिक्षण ले रही है। आर्या के पिता संजीव यादव, माता सहित अन्य परिजनों ने आर्या यादव की इस जीत पर खुशी जताते कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है।