पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करीला में शादी का कार्ड रखकर लौट रही महिला बाइक से गिरी, मौत

करीला में शादी का कार्ड रखकर लौट रही महिला बाइक से गिरी, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| करीला मंदिर पर शादी का कार्ड रखने गई महिला बाइक से पीछे गिर गई। इस हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे बहादुरपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों पदस्थ डॉक्टर मौजूद नहीं थे जिस कारण महिला को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

दरअसल सुलोचना दांगी के परिवार में शादी थी। शादी का कार्ड रखने करीला मंदिर पर रखने अपने पति के साथ सोमवार शाम 5 बजे मंदिर पर गई थी। कार्ड रखने के बाद अपने घर लौट रही थी तभी पीछे के पीछे गिर गई, जिन्हें गंभीर हालत में बहादुरपुर अस्पताल भर्ती कराया गया जहां दो डॉक्टर पदस्थ है लेकिन दोनों ही अस्पताल में नहीं मिले। महिला के परिजनों ने जब डॉ.वायएस तोमर को कॉल किया तो उन्होंने 7 दिन की छुट्टी पर जाने की बात कही। करीब एक घंटे तक महिला को अस्पताल में ही रखा गया, लेकिन उसे इलाज नहीं मिल पाया। हालत बिगड़ने लगी तो जिला अस्पताल के लिए डेढ़ घंटे बाद रैफर किया। समय पर इलाज न मिलने से महिला की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...