बंगलाचौराहा|बमुरिया अथाई गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने घर की म्यार लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र लाई । जानकारी के अनुसार बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमुरिया अथाई गांव में जिंदाराम कोरी उम्र 60 वर्ष ने शुक्रवार-शनिवार की रात अपने घर में लगी म्यार पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने जब जिंदाराम को घर की म्यार पर लटका देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बहादुरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और पंचनामा बनाकर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए बहादुरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा।