पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखिल भारतीय किसान सभा व किसानों ने तिथियों में की बदलाव की मांग

अखिल भारतीय किसान सभा व किसानों ने तिथियों में की बदलाव की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय किसान सभा व किसानों ने तिथियों में की बदलाव की मांग

बहल| अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों व किसानों ने सरसों खरीद केन्द्र पर धरना देकर तिथियों में बदलाव की मांग की ताकि क्षेत्र के सभी किसानों की फसल की बिक्री हो सके। सभा के प्रदेश सचिव डॉ. बलबीर ठाकन के नेतृत्व में किसानों व सभा के पदाधिकारियों ने सरसों खरीद केन्द्र पर धरना दिया। वहीं हैफेड ने बहल खरीद केन्द्र की तिथियों में बदलाव किया है। नई तिथियों के अनुसार 16 अप्रैल को पातवान व लाडावास, 17 को सुधीवास व हरियावास, 18 को कासनी कलां व ओबरा, 19 को चैहड़ कलां, 20 को सोरडा जदीद व सुरपुरा खुर्द, 21 को मंढोली कलां, 23 को सुरपुरा कलां व सोरडा कदीम, 24 को गोकलपुरा और 26 को बिधनोई के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी।

खबरें और भी हैं...