मकान की छत्त पर चढ़ा सांड, जेसीबी की मदद से उतारा
बहल | कस्बे के मुख्य बाजार में एक पुराने मकान की छत पर शनिवार को एक बेसहारा सांड चढ़ गया। गो सेवक व मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुशील केडिया व ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से जेसीबी की मदद से सांड को छत्त से उतारा। सांड को कस्बे की अलख गोशाला में छोड़ दिया गया। ग्रामीण नवीन चौधरी ने बताया कि उसके पड़ोस में एक पुराने मकान की छत पर एक सांड दिखाई दिया। उसने सूचना चेयरमैन सुशील केडिया को दी । उन्होंने बताया कि मकान खुला रहने से सांड छत्त पर चढ़ गया था। जेसीबी की मदद से उसे नीचे उतारा गया।