पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई कार्यकारिणी तक कैप्टन सोहनलाल रहेंगे कन्नी प्रधान

नई कार्यकारिणी तक कैप्टन सोहनलाल रहेंगे कन्नी प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व जातीय श्योराण खाप 84 की सतगामा कन्नी प्रधान को लेकर प्रस्तावित पंचायत का आयोजन गोपालवास बस स्टैंड किया गया। पंचायत की अध्यक्षता हवासिंह नम्बरदार ने की और संचालन डॉ. बलबीर ठाकन ने किया।

कन्नी प्रधान कैप्टन सोहनलाल ने बताया कि वे पिछले 37 वर्षों से सर्व जातीय श्योराण खाप की सतगामा कन्नी प्रधान की जिम्मेेदारी निभा रहे हैं और मौजूदा परिस्थितियों व आयु अधिक होने के कारण अपने पद से त्याग पत्र दे रहे हैं। इस पर मौजूद लोगों ने इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया और आगामी कन्नी प्रधान के चुनाव तक कन्नी प्रधान के पद पर बने रहने का अनुरोध किया। कैप्टन सोहनलाल ने बताया कि भाईचारे को बढ़ाने और समाज में फैली कुरीतियों के विरोध में वे लगातार प्रयासरत रहे हैं। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले समान्तर कार्यकारिणी का गठन किया गया था वह गलत है और भाईचारे के विरूद्ध है।

पंचायत में कैप्टन सोहनलाल को प्रधान और उनकी कार्यकारिणी को ही मान्य माना गया है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रतन सिंह, रामकिशन, मनफूल, हवासिंह, धनपत, मांगेराम जांगड़ा, अभय सिंह, धनपत नम्बरदार, सुनील सरपंच हरियावास, कृष्ण नम्बरदार आदि मौजूद थे।

बहल. सतगामा चबूतरे पर सतगामा कन्नी पंचायत को संबोधित करते कैप्टन सोहनलाल।

खबरें और भी हैं...