पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क हादसे में युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहल | खेत में खाना देकर वापस घर आते समय रविवार को झुप्पा सड़क मार्ग पर कैंपर वाहन की चपेट में आने से 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गांव सुरपुरा कलां निवासी 36 वर्षीय सोमबीर खेत में परिवार के सदस्यों का खाना देकर पैदल घर आ रहा था। जब वह झुप्पा रोड पार कर रहा था तो एक कैंपर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे सोमवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई कश्मीर सिंह ने बताया कि सोमवीर खेतबाड़ी का काम करता था। जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...