किसानों की मांगों को लेकर इनेलो ने किया विरोध प्रदर्शन
बहल | सोमवार को बहल क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर इनसो ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया और किसानों को गिरदावरी की फर्द न मिलने पर किसानों के धरने का समर्थन किया। इनसो के हलका अध्यक्ष दिनेश सिहाग ने बताया कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है। सरकारी सिस्टम के फेर में किसान पिस्ता जा रहा है। बहल के गांव सिधनवा, सुरपुरा, सोरड़ा, पातवान, ओबरा के किसानों को सरसों की बिक्री के लिए जमीन की फर्द नहीं दी जा रही है। किसान नेता डाॅ. बलबीर ठाकन ने बताया कि सरकार व प्रशासन का किसानों के प्रति यहीं रवैया रहा तो किसानों को सड़क पर प्रदर्शन व चक्का जाम करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रवीण सिहाग, मीर सिंह, हिम्मत, नरेश, सुरेंद्र, पवन आदि मौजूद थे।