हलके के अस्पतालों में 22 चिकित्सकों की हुई तैनाती: दलाल
लोहारू | सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने लोहारू हलके के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर 22 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने कही। उन्हाेंने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 7 चिकित्सकों की नियुक्ति की हुई है ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शहर से बाहर ना जाना पड़े। उन्होंने बताया कि सोहांसड़ा, ढिगावा, नकीपुर, लीलस तथा बड़वा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एक-एक चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। वहीं बहल तथा झुप्पा के स्वास्थ्य केन्द्रों में दो दो चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि सिवानी के अस्पताल में 6 चिकित्सक जन सेवा के लिए कार्यरत हैं।