सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं ने ललकार रैली के लिए चलाया अभियान
बहल | सर्व कर्मचारी संघ 29 अप्रैल को जींद में होने जा रही ललकार रैली में एकजुट हो अपने अधिकार व सुविधाओं की मांग करेगा। इसको लेकर सोमवार को संगठन पदाधिकारियों ने दर्जनभर स्कूलों का दौरा किया और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ कर्मचारियों से जींद पहुंचने की अपील की गई। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव मास्टर जगरोशन, मास्टर अनिल श्योराण आदि ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन, नई पेंशन स्कीम को रद्द करने, कर्मचारियों के खाली पद भरने, मेडिकल सुविधा देने, ठेका प्रथा बंद करने, जन सेवाओं व रोजगार की रक्षा आदि की मांग की।