ज्ञानकुंज के 9 स्काउट्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षा में दक्षता हासिल की
बहल | बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ज्ञानकुंज के 9 स्काउट्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षा में दक्षता हासिल की है। स्काउट्स मास्टर भीम सिंह पूनिया ने बताया कि स्काउट्स सचिन, लक्ष्मण भोल्याण, अंकित, सचिन, अक्षय, चिराग, सचिन, चंद्रमोहन, और मनीष ने शिक्षक जोगिन्द्र सिंह श्योराण के नेतृत्व में 11 से 15 अप्रैल तक तारा देवी शिमला में आयोजित राज्य पुरस्कार ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लिया। छात्रों ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने की योग्यता प्राप्त कर ली है। डिस्ट्रिक्ट आर्गेनाइजिंग कमिश्नर पवन शर्मा ने इन स्काउट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रभारी राजेश झांझडिय़ा ने विद्यालय में पहुंचने पर स्काउट्स का स्वागत किया।