ओबरा के दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़ व रेप का केस दर्ज
बहल | पुलिस ने ओबरा गांव के दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि महिला हेल्पलाइन पर आई शिकायत के बाद पीड़िता के बयान लेकर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह वह घर से निकली तो आरोपी राजबीर व सुरेंद्र ने उससे छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर दोनों भाग गए। पीड़िता न बताया कि राजबीर ने 3-4 माह पूर्व उससे दुष्कर्म कर रिकार्डिंग की थी और अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।