मार्च महीने के वेतन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी काे साैंपा ज्ञापन
बहल. वेतन के लिए बीईओ को ज्ञापन सौंपते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्य।
बहल| बहल खंड के हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने डिजिटल हस्ताक्षर प्रक्रिया के चलते मार्च माह का वेतन नहीं मिलने को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग को ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजा है। उन्होंने इस डिजिटल हस्ताक्षर प्रक्रिया के गुणदोष के आधार पर विरोध किया है। अध्यापकों ने मार्च माह का वेतन अविलंब दिलाने की मांग की। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह, मास्टर अनिल, राजेश राहड़, चंद्र सिंह, मास्टर संजय, नरेश, सत्यवान रहे।