पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर रंगड़ी खेड़ा के सरपंच ने निकाले साढ़े 10 लाख रुपए

ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर रंगड़ी खेड़ा के सरपंच ने निकाले साढ़े 10 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | आठ महीने पहले बहाल हुआ रंगड़ी खेड़ा का सरपंच चंद्रशेखर घोटिया एक बार फिर गांव के विकास के लिए आई राशि को डकारने के मामले में फंस गया है। आरोप के मुताबिक सरपंच ने चैक पर ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से साढ़े 10 लाख रुपए निकलवा लिए। आरोपी पर फर्जी विकास कार्य भी कागजों में दिखाने के भी आरोप लगे हैं। ग्राम सचिव ने इस मामले की रिपोर्ट बीडीपीओ सिरसा को दी। उसके बाद मामला डीसी प्रभजोत सिंह के संज्ञान में आया तो आरोपी पर केस दर्ज करवाया।

खबरें और भी हैं...