बहल| सांसद धर्मबीर सिंह 21 मई को सिधनवा में नवनिर्मित शैड का उद्घाटन करेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। भाजपा नेता राजेश चैहड़िया ने बताया कि सांसद कोटे से इस शैड का निर्माण करवाया गया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से सिधनवा में नवनिर्मित शैड का उद्घाटन सोमवार सुबह दस बजे सांसद धर्मबीर सिंह करेंगे। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।