बहल | बीआरसीएम पब्लिक स्कूल विद्याग्राम के कैम्पस में दो दिवसीय नेशनल एडवेंचर फाउडेंशन चैप्टर के तत्वावधान में समर एडवैंचर कैंप किया गया। कैंप में पैरासेलिंग, रेपलिंग, वॉल क्लाइबिंग, फ्लाइंग फॉक्स और बर्मा ब्रिज आदि का विद्यार्थियों ने भरपूर लुत्फ उठाया।
इस दौरान संस्थान निदेशक डॉ.एसके सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रधानाचार्य मुकुल भंडारी ने बताया कि ऐसे कैंप विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ में मनोबल भी बढ़ाते हैं।