पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड शो से नहीं, काम करने से चलती है सरकार : शर्मा

रोड शो से नहीं, काम करने से चलती है सरकार : शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा ने कहा कि जितना पैसा मुख्यमंत्री रोड शो पर लगा रहे हैं, उतने पैसे से तो लोगों की समस्याएं दूर हो जाती। जिले में बिजली व पानी की समस्या बनी हुई हैं। सरकार की अाेर से किए जा रहे सभी दावे हकीकत से दूर हैं।

वे रविवार को अपने आवास पर सोमवार को होने वाले मटका फोड़ जल संकट प्रदर्शन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान डंडा-बीती खेलकर लोगों का मन बहलाने का काम कर रहे हैं। इससे जनता की भलाई नहीं होनी है। इस अवसर पर फूल सिंह पराशर, खुशी राम पराशर, भंवर सिंह मास्टर, देवेंद्र, एडवोकेट विनोद, चंदन पराशर, रविंद्र यादव, दीदार, श्रीनिवास पंडित, सुनील यादव, संदीप व रमेश रहे। उधर, जुई में पूर्व चेयरमैन शीशराम व युवा नेता नवीन धारवाणबास ने न्योता दिया।

खबरें और भी हैं...