गुरु ने गोल्ड के लिए 60 व शिष्य ने रजत
गुरु ने गोल्ड के लिए 60 व शिष्य ने रजत के लिए उठाया 68 किलोग्राम का भार
बहल |इंडोनेशिया के बाली शहर में 6वीं वल्र्ड स्ट्रैंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहरयारपुर के नसीब बुगालिया ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में दो रजत पदक व कोच संदीप कड़वासरा ने 60 किलोग्राम में गोल्ड जीता। खिलाड़ियाें का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। वहीं महिला खिलाड़ी कविता नारनौल ने 58 किलोग्राम में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय पताका लहराया। रजत पदक विजेता नसीब बुगालिया के शहरयारपुर पहुंचने पर सकांग्रेस नेता शीशराम मेचू मौजूद ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डाॅ. ओमप्रकाश, चंद्र सिंह, हनुमंत, रोशन लाल, राष्ट्रीय लिफ्टर दीपक, कपिल श्योराण, हिमांशु व रोहित मौजूद थे।