- Hindi News
- National
- पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए मंत्री व सांसदों के आवास पर प्रदर्शन 20 को
पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए मंत्री व सांसदों के आवास पर प्रदर्शन 20 को
भिवानी | एनपीएस स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 20 मई को राज्य भर में मंत्रियों, सांसदों के आवास पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे। यह बात जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा, मास्टर सुखदर्शन सरोहा ने बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने अंशदायी पेंशन स्कीम सेना एवं सुरक्षा बलों को छोड़कर सभी अन्य कर्मचारियों पर 1 जनवरी 2004 से लागू की थी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का विरोध करने के बावजूद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हरियाणा में अंशदायी पेंशन को 1 जनवरी 2006 से राज्य कर्मचारियों पर लागू किया था। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों मेें कार्यरत कर्मचारियों पर 35-40 साल सेवा उपरांत भी पेंशन पूर्णत्या बंद है लेकिन विधायक, मंत्रियों, सांसदों पर एक बार शपथ लेते हुए आजीवन पेंशन के हकदार बन जाते हैं। इस दोहरी नीति को कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि एनपीएस स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 20 मई को राज्य भर में मंत्रियों, सांसदों के आवास पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाएंगे।