बहल | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चैहड़कलां के 8 विद्यार्थियों ने वरीयता सूची में स्थान पाया है। विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों में से 21 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि प्रमिला ने 453 अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया।