बहल | अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बहल बैठक में सरकार की जाट आरक्षण के मामले में ढीले रवैया को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बैठक में बताया कि सरकार की नीयत पाक साफ नहीं हैं। जाट समुदाय आरक्षण का पूरा हकदार है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। 2 जून को मुख्यालय जसिया में होने वाली महापंचायत में हर गांव गली से लोग पहुंच शिरकत करके भावी रणनीति का हिस्सा बने।