मटका फोड़ प्रदर्शन में बहल ब्लाॅक से कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल
बहल | भिवानी में 21 मई को जल अधिकार कार्यक्रम के तहत मटका फोड़ प्रदर्शन में बहल ब्लाॅक से अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी करेंगी। कांग्रेस नेता सतबीर सिरसी ने बताया कि कांग्रेस नेता इस दौरान वर्तमान राजनैतिक हालातों व प्रदेश सरकार की कारगुजारी को बेपर्दा करेंगी।