बहल| झुप्पा कलां में गुरुवार काे एसपी गंगाराम पूनिया ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस चौकी का निर्माण स्वर्गीय प्रयागचंद गोयल की स्मृति में उनके पुत्र कैलाश गोयल व विजेंद्र गोयल ने करवाया।
एसपी ने बताया कि समाज हित व समाज के विकास में सहयोग करना बहुत पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यों से भावी पीढ़ी को हमारी संस्कृति व संस्कारों का ज्ञान होता है। उन्होंने बताया कि दान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को भी समाज व राष्ट्र के विकास में सहयोग करना चाहिए और शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं व बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक सुरक्षित समाज के लिए तथा सामाजिक बुराइयों का खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर तहसीलदार रतन सिंह, कैलाश गोयल, विजेंद्र गोयल, सरपंच दलीप सिंह, जीवनी देवी, राजू मोरका, रविंद्र सरपंच, सरपंच रोहताश, एसएचओ विक्रम सिंह, एएसआई विनोद कुमार, वीरेंद्र रीडर,नसीब सिंह आदि मौजूद थे।