पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध: विपुल गोयल

सरकार किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध: विपुल गोयल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंढ़ोली कलां तथा चैहड़ कलां के गोशाला में हुए कार्यक्रम मेें की शिरकत

भास्कर न्यूज | बहल

सरकार किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। सरकार की ओर से 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के लिए किसान हितैषी योजनाएं लागू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान है।

यह बात उद्योग एवं वाणिज्य तथा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विपुल गोयल ने गांव मंढ़ोली कलां तथा चैहड़ कलां की गोशालाओं में हुए कार्यक्रमों में कही। उन्होंने बताया कि सरकार औद्योगिक विकास के साथ-साथ किसानों की भलाई के लिए भी निरंतर नई-नई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने बताया कि यह इलाका पिछले 30 साल से नहरी पानी के लिए तरस रहा था। मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इस इलाके की प्यास बुझाने का काम किया है। नहरों की अंतिम टेल तक पानी पहुंचाया है, जिससे किसानों में खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है।

खबरें और भी हैं...