पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हमेशा गंभीर रहें अधिकारी : डीसी

जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हमेशा गंभीर रहें अधिकारी : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए डीसी डॉ.अंशज सिंह ने गुरुवार रात बहल कस्बे में ब्रह्मदत्त चौधरी मैमोरियल हाल नई धर्मशाला में जनता दरबार लगाया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत डीसी ने 125 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डाॅ. अंशज सिंह ने अधिकारियों को कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हमेशा गंभीर रहें। लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करें।

डीसी के सामने मुख्यत: पेयजल की समस्या, अवैध कब्जे, बीपीएल सूची में नाम डलवाने, कन्या योजना का लाभ उठाने, प्लॉट दिलवाने, फसली मुआवजा दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, गंदे पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण करवाने, गलियां पक्की करवाने, निशानदेही करवाने, फिरनी पक्की करवाने आदि अनेक समस्याएं रखी। समस्याओं की सुनवाई करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुछ समस्याएं जिला प्रशासन के स्तर की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाएगा। जो समस्याएं सरकार के स्तर की हैं, उनको सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं ऐसी भी होती हैं, जिनका समाधान ग्रामीण अपने स्तर पर मिलजुल कर भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएल के सर्वे के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। डीसी ने बताया कि गांवों में मौजूद गंदगी की समस्या का हल ग्रामीण अपने प्रयास से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपने घरों के आसपास व घर के सामने गंदगी नहीं फेंकनी चाहिए। गंदगी से नालियां अवरूद्ध होती हैं और गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे नहीं करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे करना गैर कानूनी है और किसी भी व्यक्ति को अवैध कब्जे और अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से मिलजुल का गांव के विकास में अपनी भागीदारी करने का आह्वान किया। वहीं बहल कस्बे में गंदे पानी की निकासी का समाधान के लिए कस्बे में नालों का निर्माण करवाया जाएगा।

इस अवसर पर एसपी गंगाराम पूनिया, एसडीएम सुरेश कस्वां, सिटीएम महेश कुमार, डीडीपीओ राम सिंह, सीएमअाे डॉ. आदित्य गुप्ता, उपतहसीलदार जगदीश चंद्र, डीडीए डॉ. प्रताप सिंह सभ्रवाल, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जय सिंह, डीडब्लूओ विनोद चावला अादि मौजूद थे।

बहल। खुला दरबार व रात्रि ठहराव कार्यक्रम में समस्याएं सुनते डीसी डॉ. अंशज सिंह।

खबरें और भी हैं...