पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशन बहाली को शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे कर्मी, पुलिस ने रोका

पेंशन बहाली को शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे कर्मी, पुलिस ने रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीलाल पार्क के पास पुलिस द्वारा रोके जाने पर नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी।

भास्कर न्यूज | महेंद्रगढ़

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले रविवार को कई कर्मचारी यूनियनों ने नई पेंशन नीति के विरोध में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। जब उन्होंने शिक्षामंत्री के आवास की तरफ कूच किया तो पुलिस ने उन्हें ब्रह्मचारी रोड पर सरस्वती कॉलोनी के गेट पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस जवानों व कर्मचारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों का ज्ञापन लेने के लिए नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन कर्मचारी ज्ञापन दिए बिना ही वापस लौट गए।

रविवार सुबह करीब 10 बजे सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कई विभागों की यूनियन के पदाधिकारी बस स्टैंड के निकट स्थित चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा पार्क पर पहुंचे। संघ के जिला प्रधान मास्टर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

खबरें और भी हैं...