बहल | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चैहड़कलां के विद्यार्थियों ने बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में 94 प्रतिशत सफलता हासिल की है। प्राचार्या राजेश कुमार ने बताया कि 63 विद्यार्थियों में से 59 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। स्कूल के 5 छात्रों को मैरिट सूची में स्थान मिला है और 40 ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। स्कूल की छात्रा मनीषा पुत्री नरेंद्र ने 406 अंक अर्जित कर विद्यालय में पहला व बोर्ड की वरीयता सूची में स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी महेंद्र सिंह श्योराण, सरपंच बलबीर सिंह, शिक्षा समिति प्रधान दयानंद, मास्टर राममेहर, मास्टर अमरचंद, कैप्टन महेंद्र सिंह अादि मौजूद थे।