भूना से अगवा कर बच्ची से किया दुराचार, आरोपी लुधियाना से किया गिरफ्तार
भूना | संदिग्ध हालात में गायब हुई 13 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना शहर से बरामद किया है। बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने वाले कृष्ण युवक को भी पुलिस पकड़ लिया। शुक्रवार शाम बच्ची के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने पोस्को एक्ट, अपहरण व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। 3 दिन पहले 13 वर्षीय छात्रा गायब हो गई थी। इस बात का पता जब चला जब सुबह बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर तलाश की गुहार लगाई थी।