पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 माह से खड़ी बस के संचालन के लिए मिला फंड

4 माह से खड़ी बस के संचालन के लिए मिला फंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ाबांदा क्षेत्र के विद्यार्थियों को बहरागोड़ा कॉलेज आवागमन के लिए खरीदी गई बस का रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागजात बनाने के लिए कोल्हान विवि से 91 हजार रुपए आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने कहा कि बुधवार को बस संचालन के लिए परमिट इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए 91,916 रुपए कोल्हान विवि से भेजा गया है। बस संचालन के लिए रिलीज किया गया पैसा दैनिक भास्कर में छपी खबर का असर है। 13 मई के अंक में दैनिक भास्कर ने प्रमुखता के साथ विद्यार्थियों के लिए आने जाने के लिए खरीदी गई बस का पहिया 4 माह बाद भी नहीं घूमा की खबर छापा था। खबर छपने के बाद बहरागोड़ा महाविद्यालय प्रशासन, कोल्हान विश्वविद्यालय से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी तक हरकत में आ गए। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया तथा कोल्हान विश्वविद्यालय एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय प्रबंधन को बस को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया। केयू प्रबंधन बुधवार को बस चालू कराने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर जितने पैसे की आवश्यकता है इसकी मांग की थी। उस पैसा को रिलीज कर दिया गया। जानकारी हो कि बीते 25 जनवरी को बहरागोड़ा महाविद्यालय में जिला अनाबाद योजना के तहत दिए गए बस का उद्घाटन कर दिए जाने के बावजूद बस संचालन नहीं हो पाया है।

बहरागोड़ा कॉलेज के बस का परमिट सहित अन्य कागजात बनाने के लिए विवि ने रिलीज किया 91 हजार रुपए

13 मई को भास्कर में छपी थी खबर

विद्यार्थियों से लिया जाएगा न्यूनतम किराया

इस संबंध में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी महालिक ने कहा कि परमिट इंश्योरेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाले रुपए कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से रिलीज कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस एवं परमिट जल्द ही बना लिया जाएगा। गर्मी की छुट्टी के बाद बस चालू करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि इसके लिए एक ट्रांसपोर्ट सेल बनाया गया है। इसका चेयरमैन वह खुद हैं। गुड़ाबांदा क्षेत्र के विद्यार्थियों को आनेजाने के लिए बस में किराया लिया जाएगा जो कि काफी कम होगा। ताकि बस के संचालन मेंटेनेंस चालक-खलासी डीजल आदि का मेंटेनेंस हो पाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को इस बस के संचालन से कोई लाभ नहीं लेगा। किराया कितना लगेगा इसका मानदंड ट्रांसपोर्ट सेल की कमेटी में बैठक कर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

भास्कर न्यूज | बहरागोड़ा

गुड़ाबांदा क्षेत्र के विद्यार्थियों को बहरागोड़ा कॉलेज आवागमन के लिए खरीदी गई बस का रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कागजात बनाने के लिए कोल्हान विवि से 91 हजार रुपए आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने कहा कि बुधवार को बस संचालन के लिए परमिट इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए 91,916 रुपए कोल्हान विवि से भेजा गया है। बस संचालन के लिए रिलीज किया गया पैसा दैनिक भास्कर में छपी खबर का असर है। 13 मई के अंक में दैनिक भास्कर ने प्रमुखता के साथ विद्यार्थियों के लिए आने जाने के लिए खरीदी गई बस का पहिया 4 माह बाद भी नहीं घूमा की खबर छापा था। खबर छपने के बाद बहरागोड़ा महाविद्यालय प्रशासन, कोल्हान विश्वविद्यालय से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी तक हरकत में आ गए। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया तथा कोल्हान विश्वविद्यालय एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय प्रबंधन को बस को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया। केयू प्रबंधन बुधवार को बस चालू कराने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर जितने पैसे की आवश्यकता है इसकी मांग की थी। उस पैसा को रिलीज कर दिया गया। जानकारी हो कि बीते 25 जनवरी को बहरागोड़ा महाविद्यालय में जिला अनाबाद योजना के तहत दिए गए बस का उद्घाटन कर दिए जाने के बावजूद बस संचालन नहीं हो पाया है।

खबरें और भी हैं...