धालभूमगढ़ चौक पर शौचालय नहीं, पर कागज में अंकित
सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना के अनुसार वित्तीय वर्ष 2015 -16 में कागज में धालभूमगढ़ चौक पर विधायक लक्ष्मण टूडू की विधायक निधि से 4 यूनिट वाले 5 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण कार्य दर्शाया गया है। जबकि धालभूमगढ़ चौक के समीप विधायक निधि से कोई भी शौचालय का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मिलने के बाद लोगों में यह चर्चा का विषय बनी हुई है। धालभूमगढ़ चौक पर शौचालय नहीं रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। धालभूमगढ़ चौक एक ऐसा जगह है जहां ट्रेन का यात्री भी एनएच-33 सड़क होते हुए धालभूमगढ़ स्टेशन पर आकर ट्रेन पकड़ते हैं तथा ट्रेन से उतरकर एनएच-33 रोड होते हुए ओड़िशा बहरागोड़ा समेत कई जगहों का आना जाना करते हैं।