पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्ज्वला योजना के तहत डीलरों को लाभुकों से फॉर्म भरवाने का निर्देश

उज्ज्वला योजना के तहत डीलरों को लाभुकों से फॉर्म भरवाने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार ने प्रखंड के राशन दुकानदार के साथ बैठक की। इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि आप अपने-अपने राशन दुकान से संबंधित जो भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभुकों का केवाईसी फॉर्म भरवाकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करें। ताकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य लाभुकों को तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर एवं चूल्हा मुहैया कराया जा सके। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार राज के सभी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ-साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन दुकानदारों से कहा कि अप्रैल, मई-जून 3 माह का अंत्योदय योजना के लाभुकों को चीनी मुहैया कराने के लिए गोदाम से चीनी का उठाव कर लें। इस मौके पर बहरागोड़ा के तमाम राशन दुकानदार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...