बहरागोड़ा| बहरागोड़ा ट्रामा सेंटर परिसर में महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा की ओर से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महिला कल्याण समिति के सचिव डॉ बिनी षाड़ंगी और बहरागोड़ा प्रखंड के प्रमुख शास्त्री हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया। स्वास्थ्य जांच शिविर में बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ सावित्री रानी, डॉ संजीव कुमार, डॉ सुपर्णा नायक आदि मौजूद थे। डॉक्टरों ने मरीजों को महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा की ओर से नि:शुल्क रूप से दवाइयां दी। इस मौके पर लगभग 200 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हुई। मौके पर ट्रॉमा सेंटर के एएनएम पारामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।