बहरागोड़ा | रविवार को बहरागोड़ा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र के पीठापुरा तालाब के समीप जुआ खेल रहे जुआरियों पर पुलिस ने धावा बोला। पुलिस को देखते ही सभी घटना स्थल से भाग निकले। ज्ञात हो कि पीठापुर तालाब समेत बहरागोेड़ा के कई स्थानों पर धड़ल्ले से जुआ खेला जा रहा है। इससे लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में बहरागोड़ा के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस जुआ को बंद कराने के लिए लगातार अभियान चलाएगी।