एक लाख रुपए चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी
बहरागोड़ा | बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केवला गांव निवासी मनोरंजन सिंह अपने पिकअप वैन के मैनेजर मोहनपुर गांव निवासी गाजा दास के ऊपर एक लाख एक हजार 900 रुपए चुरा लेने के आरोप में बहरागोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के संबंध में मनोरंजन सिंह बहरागोड़ा पुलिस को बताया है कि उनका पिकअप वैन संख्या (जेएच-05बीबी-9521) जमशेदपुर से मुर्गा बेचकर आ रहा था। मोहली चौक पर नाना होटल में गाड़ी खड़ा कर मैनेजर गाड़ी धोने के लिए गया था।