पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों का बैक अकाउंट 30 जून तक हर हाल में खुल जाए: डीसी

छात्रों का बैक अकाउंट 30 जून तक हर हाल में खुल जाए: डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला| समेकित जनजाति विकास अभिकरण व कल्याण विभाग की ओर से चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा उपायुक्त कार्यालय में डीसी अमित कुमार ने की। जमशेदपुर के धातकीडीह में 30 बेड वाले अल्पसंख्यक छात्रावास का निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। अभियंता ने डीसी को बताया बहरागोड़ा व जमशेदपुर में एकलव्य माॅडल आवासीय विद्यालय का निर्माण जिला परिषद के द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीण मेसो अस्पताल का निर्माण बहरागोड़ा के बनमाकड़ी में किया जा रहा है। धालभूमगढ़ के एकताल में 50 शैया वाले ग्रामीण हाॅस्पिटल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा छात्रवृत्ति भुगतान के लिए छात्रों का बैक अकाउंट 30 जून तक हर हाल में खोल दिया जाए।

खबरें और भी हैं...