एसडीओ ने मेडबंदी योजना चलाने का दिया निर्देश
बहरागोड़ा |बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में घाटशिला अनुमंडल अधिकारी अरविंद लाल प्रसाद रोजगार सेवकों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीओ ने सभी रोजगार सेवकों को मनरेगा योजना के तहत काम समय पर करने का निर्देश दिया तथा मिट्टी का काम बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दी। उन्होंने कहा कि मुटूरखाम पंचायत में जिस प्रकार मेड़बंदी का काम चल रहा है, इसी प्रकार अन्य पंचायतों में भी मेड़ बंदी योजना चलाया जाए। साथ ही अनुमंडल अधिकारी रविंद्र प्रसाद ने रोजगार सेवकों को गुणवत्तापूर्ण तथा तेज गति में काम करने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।