पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहरागोड़ा में महिला कॉलेज खोलने को लेकर राज्यपाल से मिले डॉ. दिनेशानंद

बहरागोड़ा में महिला कॉलेज खोलने को लेकर राज्यपाल से मिले डॉ. दिनेशानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिले। डॉ गोस्वामी ने उनसे बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय खोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां झारखंड के साथ पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए आते हैं। महिला कॉलेज प्रारंभ होने से इस क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी। ज्ञात हो कि बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय खोलने को लेकर जमीन का निरीक्षण कार्य हो चुका था। कॉलेज खुलने का मामला पेंडिंग में है। डॉ गोस्वामी ने महिला महाविद्यालय खोलने के लिए पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कुलाधिपति से बहरागोड़ा कॉलेज में अगले सत्र से अर्थशास्त्र, अंग्रेजी एवं भूगोल सह अन्य विषयों की स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ करने का आग्रह किया। मौके पर डॉ गोस्वामी के साथ भाजपा के प्रदेश महासचिव दीपक प्रकाश, सुधांशु सत्यप्रकाश तथा बहरागोड़ा कॉलेज के पूर्व सचिव सह छात्र नेता यादव पात्र व छात्र नेता चंदन सीट और अभिजीत बाग भी शामिल थे।

राज्यपाल से मुलाकात करते डॉ गोस्वामी व अन्य।

खबरें और भी हैं...