- Hindi News
- National
- कस्तूरबा स्कूल में 4 नाबालिग सबर लड़कियों को काम करते देख भड़के विधायक, फटकारा
कस्तूरबा स्कूल में 4 नाबालिग सबर लड़कियों को काम करते देख भड़के विधायक, फटकारा
बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी का गुड़ाबांदा प्रखंड में रात्रि प्रवास सह जनता दरबार कार्यक्रम बुधवार को जारी रहा। सुबह 9 बजे ग्रामीणों की शिकायत पर ज्वालकाटा में बन रहे कस्तूरबा विद्यालय में बाल मजदूरों को काम करने, कम मज़दूरी दर और काम की खराब गुणवत्ता को लेकर मौके पर पहुंच कर जांच की। बाल मजदूर मानकी सबर समेत चार लड़कियां काम करती मिलीं। मजदूरी दर 220 रुपए होने की बात सामने आई। विधायक ने वहां काम करवा रहे संवेदक के प्रतिनिधि को जम कर फटकार लगाई और उपायुक्त अमित कुमार से दूरभाष पर बात कर कार्रवाई करने की बात कही। 10 बजे विधायक मुराकाटी पंचायत के चिरूडीह गांव पहुंचे और लोगों ने जला हुआ ट्रांसफ़ॉर्मर को बदलवाने के लिए विधायक का आभार जताया। विधायक ने ग्रामीणों को हाथो उद्घघाटन करवाया और प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मिड-डे मील खाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनते विधायक कुणाल षाड़ंगी व अन्य।
पहाड़पुर और मंदा के ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
विधायक 12 बजे अंगारपाड़ा पंचायत का दौरा शुरू किया। मंदा गांव पहुंचे और उस बूथ पर आने वाले नेकडाडुंगरी, पहाड़पुर और मंदा के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंदा में ग्रामीणों ने बताया कि विधायक की अनुशंसा पर अनाबाद निधि से स्वीकृत 2000 फीट पीसीसी का काम एक महीने से बंद है। विधायक ने विशेष प्रमंडल के कार्यपालिका अभियंता गगन बैठा को दूरभाष पर काम अविलंब शुरू करवाने को कहा। विधायक से मंदा ओडिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थी ने शिकायत की कि विलय के बाद छात्रों की संख्या बढ़ने के बाद भी एक ही नलकूप होने के कारण बहुत परेशानी बढ़ी है। विधायक ने कहा कि सरकार की बिना तैयारी के किए जा रहे निर्णयों का वह विरोध कर रहे हैं। 13 जून को आयोजित होने वाले वीर शहीद सालखन मूर्मू के शहादत दिवस की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गुड़ाबादा एक्सन प्लान मे भी मंदा गांव में सोलर आधारित जल मीनार की अनुशंसा की गई है।
विधायक के साथ ये थे शामिल
जिप बेलवती मुर्मू, बहरागोड़ा प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, असीत मिश्रा, शागिर हुसैन, निर्मल दुबे, सुमन मंडल, राजीव लोचन पोलाई, रंजीत सीट, विनोद पातर, श्यामपद टुडू, मंगल मूर्मू, रायसेन सोरेन, मुरारी राउत, कारन मांडी, मुक्ति बेरा आदि शामिल थे।