ग्रीष्मावकाश में कक्षाएं लेती श्रुति मिश्रा।
भास्कर न्यूज| बहरागोड़ा
बहरागोड़ा प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रुति मिश्रा ने गर्मी छुट्टी में भी स्पेशल कक्षाएं ले रही हैं। विद्यालय की दसवीं वर्ग की छात्राओं को आने वाले 2019 में मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट कर सकें, इसके लिए कक्षाएं ले रही हैं। प्रधानाध्यापिका श्रुति मिश्रा विज्ञान की शिक्षिका हैं। वह फिलहाल स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने के बावजूद 10वीं की छात्राओं को हर दिन विशेष रूप से स्कूल में पढ़ाती हैं। प्रधानाध्यापिका श्रुति मिश्रा बताती है कि अक्सर विद्यार्थी साइंस यानी विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में कमजोर होते हैं। मैट्रिक की परीक्षा में इस विषय में कम अंक लाने के चलते उनके रिजल्ट बेहतर नहीं हो पाते हैं। इसलिए उन्होंने आज से दसवीं की छात्राओं को गर्मी की छुट्टी में भी कक्षाएं लेकर उन्हें विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय पर मजबूत करने के लिए ठानी है। छात्राएं भी प्रधानाध्यापिका के इस कदम से काफी खुश हैं। छात्राएं भी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रुति मिश्रा द्वारा छुट्टी में लिए जा रहे क्लास की सराहना कर रही हैं।