पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा कार्यकर्ता गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित : डॉ. दिनेशानंद

भाजपा कार्यकर्ता गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित : डॉ. दिनेशानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा की ओर से लोहानबनी गांव में शनिवार को जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद पहली बार सभी लोगों को पक्का मकान उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मात्र लक्ष्य है गरीबों की सेवा करना। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास व उज्ज्वला योजना की प्रगति धीमी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और विशेषकर गरीब आदिवासी हरिजन एवं अन्य पिछड़े लोगों के लिए शीघ्र आवास की व्यवस्था हेतु प्रयास करेंगे। डॉ गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीणों ने हाथी के उत्पात की बात बताई है। हाथियों के झुंड को जंगल में भगाने के लिए शीघ्र ही जिला प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।

पार्टी में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ डॉ गोस्वामी।

विभिन्न दलों के लोगों ने भाजपा की ली सदस्यता

लोहानबनी गांव में बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभा को पार्टी के वरीय नेता चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष चुनू माहली, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष विभाष दास, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव, पार्टी के नेता रोहित कुईला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत दास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को डॉ दिनेशानंद गोस्वामी सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने पट्टा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में अजय गोस्वामी, गोपाल सिंह मुंडा, लखन सिंह मुंडा, धीरेंद्र सिंह मुंडा, योगेंद्र सिंह मुंडा, बालेश्वर सिंह मुंडा, ललन मुंडा, महेश्वर मुंडा, रणजीत महाली, मंगल मुंडा, सुशांत मुंडा, गोरा मुंडा, पंकज मुंडा, नेपा महाली, देबू मुंडा सहित 50 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

खबरें और भी हैं...