सुभाष मेला के संस्थापक सदस्य का निधन, शोक
बहरागोड़ा| शनिवार को बहरागोड़ा उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक सह नेताजी सुभाष मेला के संस्थापक सदस्य शरद चंद्र घोष ( 85) का निधन हो गया। वह अपने बहरागोड़ा आवास पर अंतिम सांस ली। बहरागोड़ा उच्च विद्यालय में लंबे समय तक शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। इनके निधन की सूचना पाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी सह क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक जताया है। नेताजी सुभाष मेला कमेटी के सदस्यों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। शाम को उनके पैतृक आवास कांठुलिया में अंतिम संस्कार किया गया।