पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंबई काम करने गए युवक की मौत, शव लाया गया गांव

मुंबई काम करने गए युवक की मौत, शव लाया गया गांव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवक का शव घर पहुंचने पर लोगों की उमड़ी भीड़।

भास्कर न्यूज | बहरागोड़ा

बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा पारुलिया पंचायत के तेतुलडांगरा गांव के 17 वर्षीय सुकलाल मुंडा का शव शनिवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा। जानकारी हो कि 11 मई को मुंबई के वाईकाला स्थित मिशिगन ईपीसी लिमिटेड नाम की कंपनी में काम करने गया था। उसका शव मुंबई से गीतांजलि एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचा और वहां से विधायक ने एंबुलेंस की व्यवस्था करके शव को गांव पहुंचाया। कंपनी में योगदान देने के एक दिन पहले ही स्टेशन पहुंचने के थोड़ी देर बाद सुकलाल मुंडा चक्कर खाकर गिर गया और अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। परिवार वालों ने विधायक कुणाल षाड़ंगी को इसकी सूचना दी थी। विधायक की पहल पर शव 4 दिनों के बाद तेतुलडांगरा पहुंचा। सुकलाल के पिता ने बताया कि 6 दिनों पहले ही वह मुंबई काम करने गया था। लेकिन काम शुरू करने के पहले ही उसकी मौत हो गई। कंपनी वालों ने मदद का भरोसा दिया है। क्यों कि सुकलाल मुंडा का चचेरा भाई उसी कंपनी में कार्यरत है। इस मौके पर जिप सदस्य सत्यवान नायक, मुखिया सुधीर मुंडा, असीत मिश्रा, सुमन मंडल, जयदीप आईच, शक्तिपद सोम सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...